{"_id":"6a67ca24337353d2c705d51b","slug":"tractor-drivers-body-found-outside-liquor-shop-karnal-news-c-18-knl1018-957568-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ठेके के बाहर मिला ट्रैक्टर चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ठेके के बाहर मिला ट्रैक्टर चालक का शव
विज्ञापन
मृतक कृष्ण कुमार का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित नीलोखेड़ी क्षेत्र के रायपुर रोड़ान और बराना गांव के बीच ठेके के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में कृष्ण कुमार (27) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी में अत्यधिक शराब के सेवन के कारण उनकी मौत हुई है। बुटाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हंगामे के डर से ठेका संचालक के वहां से चले जाने के बाद मृतकों के परिजनों ने ठेकेदार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कृष्ण सुबह से ही घर से लापता हो गया था और परिवार के सदस्य ढूंढ रहे थे। रायपुर रोड़ान गांव के सरपंच विनोद चौधरी ने बताया कि उनके गांव का कृष्ण कुमार रेत बजरी के ट्रैक्टर को चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। रविवार शाम को करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि रायपुर और बराना गांव के बीच स्थित शराब के ठेके के बाहर कृष्ण का शव पड़ा हुआ है।
परिजन को सूचना दी गई। मृतक की माता भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह पहुंचाया। परिजन ने बताया कि उन्होंने शव देखा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। कृष्ण की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
सरपंच विनोद ने बताया कि कृष्ण कुमार के पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उसके पास दो बच्चे हैं। एक की उम्र पांच साल और दूसरे की तीन साल है। परिवार में उसकी पत्नी और माता हैं। अब परिवार के सामने कमाने का संकट पैदा हो गया है। बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि कृष्ण शराब पीने का आदी था। गर्मी में ज्यादा शराब के सेवन से मौत होने की आशंका है।