{"_id":"6a6bae6181afda171e0c8fb1","slug":"to-combat-pollution-70-namo-parks-will-be-established-in-the-state-along-with-oxy-vans-oxygen-forests-in-every-district-and-panchvatis-in-villages-karnal-news-c-18-knl1018-959436-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदूषण से निपटने के लिए प्रदेश में 70 नमो पार्क और हर जिले में ऑक्सीवन व गांव में विकसित होंगी पंचवटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदूषण से निपटने के लिए प्रदेश में 70 नमो पार्क और हर जिले में ऑक्सीवन व गांव में विकसित होंगी पंचवटी
विज्ञापन
गांव कुटेल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वन महोत्सव समा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगन तलवार
करनाल। हर वर्ष दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए अब प्रदेश सरकार हरियाली को बढ़ावा देगी। इसके लिए इस वित्त वर्ष में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 70 नमो पार्क स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा करनाल की तर्ज पर हर जिले में पांच से 100 एकड़ के ऑक्सीवन और हर गांव में पंचवटी बनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार योजना बना रही है।
सीएम नायब सैनी ने बताया कि पंचवटी में छोटे-छोटे क्षेत्र में पौधे लगाकर हरा भरा किया जाएगा जबकि नमो पार्क में स्थानीय लोगों को वॉकिंग और साइकिल ट्रैक जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। ताकि लोग सुबह और शाम में ऐसी जगह जाकर खुद को तरोताजा कर सकें। प्राचीन पेड़ों के संरक्षण के लिए चल रही प्राण वायु देवता योजना के विस्तार की भी उन्होंने जानकारी दी।
वीरवार को करनाल के कुटेल में राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे सीएम नायब सैनी ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश में स्थानीय प्रजाति के 1.40 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। एक माह में चार चरणों में 30 अगस्त तक पौधे रोपित होंगे। एक करोड़ पौधे विभाग और 40 लाख पौधे संस्थाओं की ओर से रोपित किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के 44 हेक्टेयर क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वन विकसित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रदेश 58 हर्बल पार्क बन चुके, 610 वन मित्र बढ़ा रहे हरियाली
मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में प्रदेश में 1.32 करोड़ पौधे लगाए गए। प्रदेश में 58 हर्बल पार्क भी विकसित किए गए। कुरुक्षेत्र के 134 तीर्थों पर पंचवटी वाटिकाएं विकसित की जा रही हैं। प्रदेश के 610 वन मित्र हरियाली बढ़ाने और पौधों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं प्राण वायु देवता योजना के तहत 5,360 पुराने एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रति वृक्ष 3,000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
संजीवनी दे रहा करनाल का ऑक्सीवन बना मॉडल
कोरोना काल में पैदा हुई ऑक्सीजन की दिक्कत के बाद पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल में प्रदेश का पहला ऑक्सीवन स्थापित किया था। सेक्टर-4 के पास 80 एकड़ भूमि में करीब चार किलोमीटर लंबे इस ऑक्सीवन में आठ वन हैं। जहां औषधीय पौधे लगे हैं। इस प्रोजेक्ट को अब प्रदेश सरकार मॉडल बनाकर सभी जिलों में ऑक्सीवन स्थापित करने जा रही है। सीएम ने बताया कि पंचकूला में ऑक्सीवन बनाने का काम चल रहा है। सोनीपत में 116 और यमुनानगर में 11 एकड़ में नगर वन बनाए हैं। अन्य जिलों में भी हरियाली बढ़ाएंगे।
-- -- -
800 बच्चों के साथ सीएम ने लगाया एक पौधा मां के नाम
- राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान कुटेल मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रांगण में लगाए 20 हजार पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से 77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव कुटेल की निर्माणाधीन मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित हुआ। जहां सीएम नायब सैनी ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर 800 स्कूली विद्यार्थियों के साथ पौध रोपण किया। कार्यक्रम में कुल 20 हजार पौधे लगाकर विश्वविद्यालय प्रांगण में छोटा मियावाकी पद्धति से वन विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान आज जन आंदोलन का रूप ले चुका है। पंचायतों और सार्वजनिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है। दुर्लभ एवं संकटग्रस्त वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सावन में माह और महोत्सव का संयोग बना है। एक लोटा जल भगवान शिव के नाम, एक पौधा आने वाली पीढ़ी के नाम.. का हमें संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने की। वहीं विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सीएम ने महोत्सव का विधिवत शुभारंभ कर सभी को एक पेड़ मां के नाम की प्रतिज्ञा दिलाई। वन विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हरियाणा फॉरेस्ट न्यूज एवं धार्मिक पौधरोपण पुस्तिकाओं का विमोचन किया। साथ ही स्वच्छ हरियाणा, हरित हरियाणा विषय पर आयोजित क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।