{"_id":"6a6baf9cd8cbcf17360e7fa7","slug":"today-is-the-last-date-for-registration-on-the-meri-fasal-mera-byora-portal-karnal-news-c-18-knl1018-959381-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की आज अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की आज अंतिम तिथि
Fri, 31 Jul 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। किसान अपनी खरीफ फसलों का 31 जुलाई से पहले मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें। यह केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि किसानों की फसल, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आधार है इसलिए कोई भी किसान इस महत्वपूर्ण कार्य को अंतिम समय तक न टालें। ये अपील उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने किसानों से की है। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि जो किसान एमएफएमबी पर पंजीकृत नहीं हैं, वे सरकारी मंडी में अपनी फसलें एमएसपी पर नहीं बेच सकते। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा, बाढ़, सूखा या ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने पर मुआवजा, बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी, जल-बचत तकनीकों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन, हरियाणा की अन्य कृषि योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ आदि लाभों से भी वंचित हो जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन