फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two constructions sealed in illegal colonies

Karnal News: अवैध कॉलोनियों में दो निर्माण सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two constructions sealed in illegal colonies
करनाल। जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो निर्माण स्थलों को सील कर दिया। कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन


विभाग की टीम ने सालवन रोड स्थित एक गोदाम को सील किया, जहां बिना अनुमति निर्माण गतिविधि चल रही थी। इसके अलावा टलक रोड पर बने एक अन्य गोदाम पर भी कार्रवाई की गई और उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों और बिना मंजूरी किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस देने के साथ-साथ एफआईआर की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच जरूर करें। केवल लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed