सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two teenagers died in a road accident at Karnal

Karnal: होली की शाम बुझ गए दो घरों के चिराग, बाइक हादसे में दो किशोरों की मौत; पुलिस कर रही जांच

माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

होली के दिन करनाल में दो सड़क हादसे पेश आए जिसमें से एक हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हुई। 

Two teenagers died in a road accident at Karnal
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रंगों के पर्व होली की खुशियां जिले में मातम में बदल गईं। पश्चिमी यमुना नहर के बाइपास पर देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की जान चली गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक अचानक फिसल गई, जबकि कुछ लोग किसी अज्ञात वाहन की साइड लगने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


होली मनाकर लौट रहे थे घर 

मृतकों की पहचान रामनगर निवासी 17 वर्षीय हर्ष और उसके साथी हरीश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों होली का त्योहार मनाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पश्चिमी यमुना नहर बाइपास पर पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसा इतना भीषण था कि हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष के शरीर में घुसी ग्रिल

हरीश के पिता जोगिंद्र ने बताया कि उनका बेटा हर्ष के साथ घर से कुछ ही दूरी पर गया था। हमें अभी तक समझ नहीं आ रहा कि बाइक फिसली या किसी वाहन ने टक्कर मारी। हर्ष रेलिंग से टकराया और ग्रिल उसके शरीर में घुस गई। मौके पर ही उसकी जान चली गई। घायल हरीश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।छाबरा सुपर स्टोर के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान पर काम करने वाले दोनों लड़कों के एक्सीडेंट की सूचना उन्हें फोन पर मिली। मौके पर पहुंचने पर एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला। उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, पर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पहले एक युवक की मौत की सूचना मिली थी, जबकि दूसरा घायल था। उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के कारणों को लेकर अभी संशय बना हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने में जुटी है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Two teenagers died in a road accident at Karnal
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

वहीं, एक अन्य हादसे में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सेक्टर-6 चौक के पास बुधवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक कार हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह चकनाचूर हो गए। गनीमत रही कि एयरबैग समय पर खुलने से चालक सुरक्षित बच गए।

किया कंपनी की कार सेक्टर-12 की ओर से सेक्टर-6 की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार ने उसे साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किया कार अनियंत्रित होकर घूमी और पलटकर सड़क के बीच में अटक गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

किया कार चला रहे युवक ने बताया कि वह चंडीगढ़ की दिशा से अपनी दुकान की ओर जा रहा था, तभी दूसरी गाड़ी अचानक सामने आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि संभलने का मौका नहीं मिला। उसे कंधे और हाथ में हल्की चोटें आई हैं। दूसरी कार का भी अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और रेडिएटर फटने से हाईवे पर कूलेंट फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारण कुछ देर यातायात बाधित रहा। हाइड्रा क्रेन की मदद से पलटी कार को सीधा कर सड़क किनारे हटाया गया।

ट्रैफिक थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस रेड लाइट जंप या ओवरस्पीडिंग की आशंका के तहत जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के कारण स्पष्ट हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed