फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Vijendra Soni was elected block head of the Physical Teachers' Association.

Karnal News: विजेंद्र सोनी को शारीरिक शिक्षक संगठन का खंड प्रधान चुना गया

Thu, 21 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 21 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vijendra Soni was elected block head of the Physical Teachers' Association.
शारीरिक शिक्षक संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शारीरिक शिक्षक संगठन, करनाल की बैठक का आयोजन बुधवार को अटल पार्क योग कक्षा, सेक्टर-9 में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय व संगठित बनाना रहा। इस मौके पर सर्वसम्मति से खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें खंड प्रधान विजेंद्र सोनी, पी.टी.आई. राजकीय उच्च विद्यालय कलामपुरा,उपप्रधान सरला रानी, डी.पी.ई. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रम्बा, सचिव बलबीर सिंह, डी.पीई. राजकीय उच्च विद्यालय नलवी पार, सह सचिव विनोद कुमार, पी.टी.आई., राजकीय उच्च विद्यालय मधुबन, कोषाध्यक्ष मोहिनी, पी.टी.आई., राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रेम नगर करनाल को चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित सदस्यों की ओर से पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुलेंद्र की ओर से की गई। बैठक के दौरान शारीरिक शिक्षा, खेल गतिविधियों और शिक्षकों की समस्याओं व संगठन की भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने संगठन को नई दिशा देने और खेलों को बढ़ावा देने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed