सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   While performing stunts to make a reel, the car collided with a divider and overturned.

Karnal News: रील बनाने के लिए कर रहे थे स्टंट, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
While performing stunts to make a reel, the car collided with a divider and overturned.
करनाल में सेक्टर 32 में स्टंटबाजी करते हुए पलटी कार।
विज्ञापन
करनाल।
Trending Videos

सेक्टर-32 के नूर महल चाैक के पास सड़क पर स्टंट के दाैरान कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। कार की टक्कर से सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानें भी टूट गईं। गनीमत रही कि वहां पर बैठे बच्चे और युवक कार की रफ्तार को देखते हुए ही हट गए थे। गाड़ी में सवार दोनों युवकों को हल्की चोटें आईं। पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम को तीन कारों में सवार युवक सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे। गाड़ियों को तेज गति से चलाकर घुमाया जा रहा था। इसी दाैरान एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बार सड़क किनारे बने अस्थायी देसी दवाखाने और दुकानों से टकराते हुए खाली प्लाटों में पलट गई। कार में दो युवक सवार थे। दोनों कार से बाहर निकलकर दूसरी गाड़ी में सवार होकर भाग गए। कुछ देर बाद ही क्षतिग्रस्त कार को लेने के लिए क्रेन आई। स्थानीय लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप था कि गाड़ी चला रहे युवक नशे में धुत थे। गाड़ी के भीतर शराब की बोतलें पड़ी थीं। हादसे की सूचना के बाद डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-32 थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएंगे। इसे अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed