फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Worker killed after bike crashes into tree.

Karnal News: पेड़ से बाइक टकरा श्रमिक की गई जान

Fri, 31 Jul 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 31 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Worker killed after bike crashes into tree.
 मृतक रमेश की फाइल फोटो
करनाल। समालखा गांव के पास बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार श्रमिक रमेश की मौत हो गई। खेत में दिहाड़ी पर काम कर रही अपनी पत्नी को लेने जा रहे श्रमिक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रमेश कुमार (50) दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। रमेश की अचानक मौत से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को लेने जाते समय हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि बुधवार को रमेश की पत्नी गांव के पास खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करने गई थी। शाम के समय रमेश रोज की तरह बाइक पर सवार होकर पत्नी को घर लाने के लिए निकले थे। रास्ते में समालखा गांव के समीप अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते बाइक सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायल रमेश को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गई।


हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मधुबन थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक का संतुलन किन कारणों से बिगड़ा। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed