{"_id":"690bb29207f4aaf2c80b5d86","slug":"18-organizations-will-jointly-organize-a-sadbhavana-yatra-on-the-theme-of-18-chapters-18-vehicles-will-participate-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-144894-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 18 अध्याय के थीम पर 18 संस्थाएं मिलकर निकालेंगी सदभावना यात्रा, शामिल होंगे 18 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 18 अध्याय के थीम पर 18 संस्थाएं मिलकर निकालेंगी सदभावना यात्रा, शामिल होंगे 18 वाहन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सदभावना यात्रा की तैयारियों को लेकर जुटे विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि। विज्ञप्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता के 18 अध्याय की थीम पर आधारित 18 संस्थाएं मोटराइज्ड रथ की ओर से गीता जयंती का संदेश देंगी। इसके लिए
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार सदभावना यात्रा निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न संस्थाएं शामिल हाेंगी। 14 नवंबर को ब्रह्मसरोवर से लेकर यह यात्रा ज्योतिसर होते हुई पिपली तक जाएगी। पिपली से वापस ब्रह्मसरोवर पर समाप्त होगी।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में बुधवार को इस यात्रा की तैयारियों के लिए सामाजिक संस्थाओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सदभावना यात्रा के संयोजक गुरनाम सिंह सैनी ने की। सदस्य अशोक रोशा ने कहा कि प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भावना है कि गीता जयंती महोत्सव समाज की भागीदारी अधिक से अधिक हो और सभी समाज के लोग गीता पढ़ें और गीता पढ़ाएं का संदेश लेकर समाज के बीच में जाएं। इसके लिए 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। गीता जयंती अथॉरिटी सदस्य विजय नरूला ने कहा कि महोत्सव एक विशाल स्वरूप ले चुका है। अब हमें अपने घरों में दीप मालाएं लगानी चाहिए और कम से कम प्रत्येक व्यक्ति गीता जयंती वाले दिन अपने घर में पांच दीपक लगाए।
इस दौरान कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अल्केश मुदगल, सरदार हरमेश सैनी, संजीव कुमार कश्यप, शिव कुमार, डीपी शर्मा, गुरबख्श सिंह, रवि कुमार, गौरव गुप्ता, कृष्ण शयोकंद, अनिल मदान, विश्वाकांत, रोहित ब्रह्मचारी, शशि कपूर, मोहित कुमार, विजय नरुला सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे।
Trending Videos