{"_id":"690bb16825bd3d938701ac72","slug":"kurukshetra-and-fatehabad-dominated-in-track-cycling-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-144885-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रैक साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रैक साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद का रहा दबदबा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जीत के लिए दौड़...अमीन स्टेडियम में आयोजित राज्य खेल उत्सव के ट्रैक साइक्लिंग मुका
- फोटो : mathura
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित राज्य खेल उत्सव के ट्रैक साइकिलिंग मुकाबले अमीन स्टेडियम में साइकिलिंग ट्रैक में संपन्न हुए। संघ के महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि महिला टीम स्प्रिंट में कुरुक्षेत्र ने 1:59:062 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। फतेहाबाद ने 2:00:925 मिनट के साथ रजत और हिसार ने 2:08:653 मिनट में कांस्य पदक हासिल किया।
3000 मीटर परस्यूट महिला वर्ग में फतेहाबाद की शोभा ने 4:53:395 मिनट में स्वर्ण जीता। वहीं आशा रानी फतेहाबाद ने 4:53:580 मिनट में रजत और करनाल की अंशु देवी ने 4:58:121 मिनट में कांस्य पदक जीता। 15 किलोमीटर स्क्रैच रेस पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र के विवेक ने स्वर्ण, झज्जर के रवि ने रजत और करनाल के अंगद ने कांस्य पदक जीता।
10 किलोमीटर स्क्रैच रेस महिला वर्ग में फतेहाबाद की आशा रानी ने स्वर्ण, शोभा ने रजत और कुरुक्षेत्र की शगुन ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम स्प्रिंट पुरुष वर्ग में फतेहाबाद ने 1:46:00 मिनट में स्वर्ण, कुरुक्षेत्र ने 1:48:686 में रजत और झज्जर ने 1:49:038 में कांस्य जीता।
4000 मीटर टीम परस्यूट पुरुष वर्ग में फतेहाबाद ने स्वर्ण, कुरुक्षेत्र ने रजत और करनाल ने कांस्य पदक जीता। वहीं 3000 मीटर टीम परस्यूट महिला वर्ग में भी फतेहाबाद ने स्वर्ण, कुरुक्षेत्र ने रजत और करनाल ने कांस्य पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।
बुधवार को हुए समापन समारोह में पूर्व आईपीएस डॉ. हरीश कुमार रंगा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को हमेशा ऊर्जावान बनाए रखते हैं। युवाओं को अनुशासन और फिटनेस की प्रेरणा दी। विजेताओं को डॉ. रंगा, हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष हरबंस सिंह औझला, पूर्व एचसीएस अधिकारी सतीश कत्याल सहित अन्य सदस्यों ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
साइकिलिंग कोच पंजाब सिंह ने बताया कि रोड रेस 6 व 7 नवंबर को शाहाबाद-इस्माईलाबाद रोड पर आयोजित होगी। इस मौके पर हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ सहसचिव जगदीश असीजा, कंपटीशन डायरेक्टर प्रवीण कुमार, साई कोच कुलदीप सिंह सहित कई खेल अधिकारी, कोच और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Trending Videos