कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के क्षेत्र में एक और सफलता मिली है। विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में चयन हुआ है। हाल ही में आयोजित प्लेसमेंट अभियान में एमबीए के छह और विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके साथ ही कंपनी में चयनित विद्यार्थियों की कुल संख्या 25 हो गई है। विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट अभियान में एमबीए के करीब 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से 4.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा। इससे पहले भी कंपनी 19 विद्यार्थियों का चयन कर चुकी थी।
प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केंद्र के समन्वयक डॉ. मोहिंदर सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट अभियान के दौरान आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल की एचआर मैनेजर राशि सिंह ने विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने कंपनी की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में चयनित विद्यार्थियों में जसप्रीत कौर, दीपक, आशीष, सौरभ गौतम, महिमा और इंदु गोस्वामी शामिल हैं।