{"_id":"6a554f66c5b908b021063d2f","slug":"workers-should-reach-pms-rally-in-cng-and-electric-vehicles-saini-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-157694-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली में सीएनजी और इलेिक्ट्रक वाहनों से पहुंचें कार्यकर्ता : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली में सीएनजी और इलेिक्ट्रक वाहनों से पहुंचें कार्यकर्ता : सैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा की धरा पर बनी रेल पटरी पर 17 जुलाई से दौड़ने लगेगी। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वे रविवार की देर रात सेक्टर-3 आवास कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री दौरे को लेकर बैठक कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि जींद कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिक शिरकत करें और इसके लिए सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करें। इससे ईंधन की बचत होने के साथ-साथ प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जाता है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसके साथ ही कुरुक्षेत्र के एलिवेटिड ट्रैक पर भी रेलगाड़ी का सफर शुरू होगा और कुरुक्षेत्र के नागरिकों को पांच फाटकों से निजात मिलेगी। प्रधानमंत्री द्वारा पहली पातशाही गुरु नानक देव जी से लेकर दशमी पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी के इतिहास और पवित्र वाणी को लेकर भव्य और शानदार सिख संग्रहालय का शिलान्यास भी किया जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह आगमन प्रदेश के लिए गौरव का अवसर साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा और देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इनका सीधा लाभ आमजन को मिलेगा। यह ट्रेन बिना बिजली और बिना तेल के चलेगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र का एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इससे परियोजना से शहर को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। कुरुक्षेत्र में ही भव्य सिख म्यूजियम को तैयार किया जाएगा। सिख म्यूजियम के माध्यम से सिख गुरुओं के समाज व देश के लिए दी गई शिक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एसआईआर पर भी चर्चा की। बैठक में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, लाडवा नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डॉ. गणेश आदि माैजूद रहे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने सीएम को पाैधा भी भेंट किया।