फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The weather is indifferent, the heat continues to torment

Kurukshetra News: माैसम की बेरुखी, सताती रही गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The weather is indifferent, the heat continues to torment
कुरुक्षेत्र। गांव किरमिच के खेतों में धान की रोपाई करते श्रमिक। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब गर्मी फिर से सताने लगी है। सोमवार को पूरे दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। लोग बारिश की उम्मीद लगाए थे लेकिन माैसम की बेरुखी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

अगले तीन दिन तक भी यही मौसम बने रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यनूतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बारिश की उम्मीद लगाए बैठे किसानों की बढ़ती गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि धान रोपाई का कार्य अंतिम चरण में पहुंचा हुआ है लेकिन सतबीर सिंह, कृष्ण कुमार, फतेह सिंह आदि किसानों की मानें तो बारिश की सख्त जरूरत है। बारिश के बिना रोपी जा रही धान कई दिनों तक जड़ नहीं पकड़ पा रही। ऐसे में फसल तैयार होने पर असर पड़ सकता है। उधर, बागवानी विशेषज्ञ डॉ सीबी सिंह का कहना है कि इसी सप्ताह के अंत में फिर से मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिसके चलते बारिश होने की संभावना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed