फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Workshops will be organised across the state for the promotion of art.

Kurukshetra News: कला के संवर्धन के लिए प्रदेशभर में लगेंगी कार्यशालाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Workshops will be organised across the state for the promotion of art.
कुरुक्षेत्र। कला मानवता का आधार है और समाज के अंतिम छोर पर रहने वाली प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराना परिषद का प्रमुख उद्देश्य है। यह विचार हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने व्यक्त किए। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा प्रदेशभर में नाटक, नृत्य, चित्रकला, संगीत तथा अन्य ललित कलाओं के निशुल्क प्रशिक्षण के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और स्लम एरिया के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाना है ताकि रुपयों की कमी किसी भी बच्चे के विकास में बाधा न बने। उन्होंने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त समस्याओं और विसंगतियों के प्रति जागरूकता पैदा करने का एक प्रभावी साधन भी है। आयोजक हनी गुप्ता ने कहा कि एक संवेदनशील और आदर्श समाज के निर्माण में हरियाणा कला परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed