फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emergency meeting of Shaddarshan Sadhu Samaj tomorrow at Dhurla Shiva Temple

Kurukshetra News: धुराला शिव मंदिर में षडदर्शन साधुसमाज की आपातकालीन बैठक कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Emergency meeting of Shaddarshan Sadhu Samaj tomorrow at Dhurla Shiva Temple
कुरुक्षेत्र। 15 जुलाई को शिव मंदिर गांव धुराला में षडदर्शन साधुसमाज की एक बैठक आयोजित होगी। यह बैठक गांव अढोनी शिव मंदिर के महंत योगिराज गिरि पर हुए हमले के संदर्भ में बुलाई गई है। षडदर्शन साधुसमाज के संगठन महामंत्री संत सुनील दास और अध्यक्ष महंत जनार्दन दास ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने धर्म बदलकर दरगाह पर रहते हुए वृद्ध महंत योगिराज गिरि पर जानलेवा हमला किया और उनकी टांगें तोड़ दीं। प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर कार्रवाई की। संत समाज ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई को उचित ठहराया है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इस पर चर्चा के लिए प्रातः 11 बजे संन्यासी प्रयागपुरी नागा बाबा आश्रम श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा शिव मंदिर धुराला में यह बैठक होगी। इसमें प्रदेश के संत महात्मा भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed