{"_id":"6a135c0462ce2972bd08e6aa","slug":"297-girl-students-were-awarded-degrees-in-dn-college-128-were-honoured-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155374-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डीएन कॉलेज में 297 छात्राओं को दी गई उपाधि, 128 हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डीएन कॉलेज में 297 छात्राओं को दी गई उपाधि, 128 हुए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 25 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीक्षांत समारोह के दौरान बैठी छात्राएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय (डीएन कॉलेज) में रविवार को दीक्षांत व पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर की 297 छात्राओं को उपाधियां दी गई जबकि शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 128 छात्राओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में संस्कृत, अंग्रेजी और गणित विषय की टॉपर छात्राओं को स्मृति पुरस्कार दिए गए जबकि गुरविंदर कौर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट यशस्विनी के पहले अंक का विमोचन किया गया, जिसमें महाविद्यालय को नैक की ओर से ए ग्रेड से मान्यता प्राप्त है और राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन के लिए शिक्षा मंत्री से रजत पदक से सम्मानित किए जाने के बारे में दर्शाया गया हैं।
समारोह में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलाधिपति, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष और जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार आर्य मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र विद्यालंकार ने की। सुरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि कॉलेज ने वर्ष 2023-24 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में 17 और वर्ष 2024-25 में 30 स्थान हासिल किए। इसके अलावा 575 छात्राओं को करीब 60 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। इस दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उपासना आहुजा ने बताया कि कॉलेज में एनआईईएलआईटी के सहयोग से कौशल केंद्र भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
-- -
एनसीसी की वर्दी में लिया छात्रा ने सम्मान, किया सैल्यूट
एनसीसी की छात्रा रूपाली ने बेस्ट एनसीसी कैडेट का खिताब अपने नाम किया। रूपाली ने खिताब लेने से पहले स्टेज पर पहुंच कर सैल्यूट किया और खिताब हासिल किया। रूपाली का कहना था कि वह सेना में जाना चाहती है। इसलिए वह एनसीसी में आई है।

Trending Videos