सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Listening to stories gives humans knowledge: Shastri

कथा सुनने से मानव को मिलता है ज्ञान : शास्त्री

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Listening to stories gives humans knowledge: Shastri
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक अनिल शास्त्री व श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कुरुक्षेत्र। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर शांति एन्क्लेव, झांसा रोड में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक अनिल शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ग्रंथ है। कथा श्रवण से मानव को धर्म और ज्ञान की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की महिमा सबसे न्यारी है। इसलिए हमें सच्चे भाव से कथा सुननी चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मानव को धर्म ज्ञान मिलता है और उसे पता चलता है कि वास्तव में हमारे जन्म का उद्देश्य सिर्फ संसार की अप्राकृतिक चीजों का सुख प्राप्त करना मात्र नहीं है। धर्म श्रवण के बिना मानव का जीवन व्यर्थ हो जाता है। कलाकारों ने भगवान कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। आचार्य रंगनाथ शास्त्री ने पूजन संपन्न करवाया। भागवत कथा का जीवन में वही महत्व है जो शरीर में आत्मा का होता है। सच्चे भाव से कथा सुनने से मनुष्य के कष्ट दूर होते हैं। मुख्य आयोजक शांति देवी मढांन, महावीर मढांन, संतोष मढांन और धर्मवीर मढांन ने परिवार सहित भागवत पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed