{"_id":"6a135c223333c40c5b09ba47","slug":"cyclothon-youth-made-aware-about-fitness-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155367-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइक्लोथॉन : युवाओं को फिटनेस के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइक्लोथॉन : युवाओं को फिटनेस के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइकिल रैली में पूर्व सैनिको के साथ खिलाड़ी साइकिल चलाते हुए। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से रविवार को आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और आमजन को फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। खेल विभाग के हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल ने कहा कि देश की तरक्की में युवा पीढ़ी का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। देश का भविष्य युवाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए उन्हें स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम को हॉकी कोच सोहन लाल, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, साइकिलिंग कोच कोमल, समाजसेवी विनोद कुमार और नरेश सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई।
सोहन लाल ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत की क्षेत्रीय निदेशिका रीतू पथिक के आदेश और सहायक निदेशक विजय मनचंदा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साई की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जा रहा है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त हॉकी चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, प्रशिक्षक पूनम शर्मा, प्रशिक्षक सुनील कुमार, बजरंग मंजू, मनोज, सुरेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे।
Trending Videos