{"_id":"69f11bdb2c438066010985e1","slug":"365-lakh-mt-of-wheat-is-in-danger-due-to-rain-kurukshetra-news-c-18-1-knl1038-895574-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 3.65 लाख एमटी गेहूं पर बारिश का मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 3.65 लाख एमटी गेहूं पर बारिश का मंडराया खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला की अनाज मंडियों में मंगलवार को करीब तीन लाख 65 हजार एमटी गेहूं पर बारिश का खतरा मंडराता रहा। गनीमत रही कि कईं क्षेत्रों में बेहद हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं बादल ही छाए रहे। वहीं आगे लगातार दो दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना है।
मंगलवार को भी सुबह के समय कईं क्षेत्रों में बेहद हल्की बूंदाबांदी भी हुई तो दोपहर तक बादल भी छाए रहे लेकिन दोपहर बाद धूप खिल गई। मौसम में हुए इस बदलाव को देख किसानों व आढ़तियों की सांसें फूली रही। अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम 27 से 24 पर पहुंचा। जिला की अनाज मंडियों में अब तक 516267 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें 29 फीसदी गेहूं मंगलवार सुबह से ही मंडियों में उठान की इंतजार में रहा। हालांकि इसके बाद दिन भर बदले मौसम के बीच उठान किया जाता रहा। अभी तक 66 फीसदी भुगतान का किसानों को इंतजार है।
उधर खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अमीन में 2583 एमटी, बाबैन मंडी में 27464 एमटी, भौर सैयदा में 4355 एमटी, गुमथला गढू में 21709 एमटी, इशाक में 4615 एमटी, इस्माइलाबाद मंडी में 46341 एमटी, झांसा मंडी में 10082 एमटी, कराह साहब में 9220 एमटी, थानेसर मंडी में 52145 एमटी, लाडवा मंडी से 57204 एमटी, नलवी में 870 एमटी, नीमवाला में 5626 एमटी, पिहोवा मंडी में 37526 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन में 12173 एमटी, पिपली से 15448 एमटी, शाहाबाद से 24298 एमटी गेहूं, थाना में 3194 एमटी गेहूं, ठोल मंडी से 15003 एमटी गेहूं खरीद किया गया है।
Trending Videos