सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   40 hours after abducted girl at gunpoint, no trace found

Kurukshetra News: बंदूक की नोक पर अपहरण की गई युवती का 40 घंटे के बाद भी नहीं मिला कोई सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
40 hours after abducted girl at gunpoint, no trace found
विज्ञापन
शाहाबाद। बराड़ा रोड स्थित जगीर विहार कॉलोनी के पास रविवार तड़के करीब दो बजे बंदूक के दम पर अपहरण की गई 20 वर्षीय युवती का 40 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की चार टीमें युवती की तलाश में पंजाब के होशियारपुर व अन्य स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
Trending Videos

हुडा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं, जो पंजाब में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोते समय बंदूक तानकर उठा ले गए आरोपी
युवती अपने परिजनों के साथ झोपड़ी में सो रही थी। तभी रविवार तड़के करीब दो बजे चार से पांच नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और युवती के भाइयों पर बंदूक तान दी। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद वे युवती को कंबल ओढ़ाकर जबरन अपने साथ ले गए थे। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


17 दिन पहले भी हो चुका है अपहरण

युवती का करीब 17 दिन पहले 27 फरवरी को भी अपहरण हुआ था। उस समय वह अपने भांजे के साथ शाहाबाद-बराड़ा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के बाहर आलू लेने गई थी। कुछ देर बाद बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और बताया कि कार में सवार तीन-चार युवक और एक युवती उसकी मौसी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की थी और युवती को होशियारपुर के एक कमरे से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था, जबकि आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed