सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Art of Living Nation Tour Welcomed

Kurukshetra News: आर्ट ऑफ लिविंग की राष्ट्र यात्रा का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Art of Living Nation Tour Welcomed
पिहोवा। भजनों पर झूमतीं महिलाएं। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग की राष्ट्रव्यापी श्री सोमनाथ मूल ज्यार्तिलिंग दर्शन यात्रा का गत देर शाम शाहाबाद लाडवा रोड स्थित एक रिसोर्ट में भव्य स्वागत किया। समूचा मार्ग व आयोजन स्थल शिव भक्ति के रंग में रंगा गया। प्रदेश में यात्रा यहां अपने 9वें व अंतिम पड़ाव में पहुंची।
Trending Videos


कार्यक्रम के आयोजक नीरज गुप्ता व मीनू गुप्ता ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी यात्रा देश में सनातन संस्कृति का प्रसार कर रही है। कार्यक्रम में रूद्र पूजा उपरांत गुजरात से आए कलाकार, गायक भजनोपदेशक गौतम दबीर के भजनों ने तो समां बांध दिया। यात्रा का उद्देश्य भक्तों को 12 ज्योर्तिलिंगों में से प्रथम ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का भी माध्यम रही। समापन पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आर्ट ऑफ लिविंग के आयोजकों द्वारा आयोजित स्वादिष्ट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन यात्रा के आगमन पर धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहयोग किया। मुख्य यजमानों में उद्योगपति आरती गुप्ता पार्षद व अमित गुप्ता एमडी एंबिएंस रिजोर्ट, पार्षद ईशु सचदेवा, कमित सचदेवा, मीनू गुप्ता, नीरज गुप्ता शाहाबाद, ममता जैन व देवेंद्र जैन अंबाला शहर, नीति जैन व पंकज जैन अंबाला कैंट, मोनिका जैन व नितिन जैन ने पूजा अर्चना करवाई। यहां आर्ट ऑफ लिविंग का निरंतर प्रसार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मीनू गुप्ता, सीमा छाबड़ा, जगदीप गुप्ता, हेमंत डावरा, भारतभूषण किंगर, राजकुमार कथूरिया, हरदीप छाबड़ा आदि शामिल हैं। रूद्राभिषेक संकल्प में अन्य के अलावा जगमोहन मनचंदा, केवल गाबा, उमेश गर्ग, सुधीर सूद, रामकिशन हसीजा, देवेंद्र सिंगला, बलदेव राज सेठी, डाॅ. परमजीत पाहवा, आशुतोष गर्ग, प्रो.सुनील गुप्ता, प्रो.हरपाल सैनी, राजेश सिडाना, रवनीश कटारिया, संजय ठुकराल आदि शामिल रहे।

पिहोवा। भजनों पर झूमतीं महिलाएं। विज्ञप्ति

पिहोवा। भजनों पर झूमतीं महिलाएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed