फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   625 athletes to showcase their skills at the provincial sports competition.

Kurukshetra News: प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में 625 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Tue, 28 Jul 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Jul 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
625 athletes to showcase their skills at the provincial sports competition.
बाबैन। बाबैन स्थित रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर में सोमवार को विद्या भारती हरियाणा प्रांत की 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 625 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता 29 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल जहां शरीर को स्वस्थ रखते हैं, वहीं अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से जीत-हार से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम सैनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा प्रांत के विभिन्न विद्यालयों के 625 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed