फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A grand procession was taken out in Nagar Kheda, enthusiasm remained among the devotees.

Kurukshetra News: संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गीता कन्या स्कूल की छात्राओं का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out in Nagar Kheda, enthusiasm remained among the devotees.
कुरुक्षेत्र। विजेता छात्राओं के साथ स्कूल की प्रिंसिपल एवं अन्य शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र।विद्या भारती की 37वीं संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। जीत के साथ छात्राओं ने अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत की। विद्या भारती हरियाणा और हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, जूडो और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गीता कन्या विद्यालय की छात्राओं ने खो-खो अंडर-14 और अंडर-17, बैडमिंटन अंडर-17, टेबल टेनिस अंडर-17 और अंडर-19, योग अंडर-17, कुश्ती अंडर-17 तथा जूडो अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन बाला ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed