फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man was called out of his house on the pretext of settling an old dispute and murdered.

Kurukshetra News: पुराना विवाद निपटाने के बहाने घर से बाहर बुलाकर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
A young man was called out of his house on the pretext of settling an old dispute and murdered.
कुरुक्षेत्र। सुनील।
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव में एक ट्रक चालक सुनील उर्फ शैंटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी पिता-पुत्र ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक के पिता सिकंदर ने थाना केयूके में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दबखेड़ी निवासी गौरव, उसके भाई, पिता और उनके दोस्त रोहित निवासी गौशाला बाजार के खिलाफ हत्या व अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोपियों ने सुनील को अगवा कर घर ले जाकर पीटा और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
सिकंदर के अनुसार, आरोपी गौरव और रोहित उनके बेटे सुनील के परिचित थे। उनके बीच एक बाइक दुर्घटना को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों ने इस विवाद को निपटाने का बहाना बनाया। रोहित को सुनील के घर भेजा गया। रोहित सुनील को विवाद शांत कराने की बात कहकर जिंदल पार्क ले गया। वहां से रोहित कपड़े लाने का बहाना बनाकर चला गया। उसने पहले से तय साजिश के तहत गौरव को सुनील की लोकेशन की सूचना दी।
विज्ञापन

गौरव अपने भाई और पिता के साथ जिंदल पार्क पहुंचा। उन्होंने सुनील की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि तीनों ने मिलकर सुनील को घसीटते हुए अपने घर दबखेड़ी ले गए। घर में सुनील को बंधक बनाकर रात भर मारपीट की गई। बाद में तीनों ने मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 127(2), 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed