फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students pledged to create a drug-free society.

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Students pledged to create a drug-free society.
कुरुक्षेत्र। गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन स्कूल, चनारथल रोड में शनिवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने शपथ लेकर नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


विद्यालय के मुखिया जसमेर सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि विद्यार्थी नशे से दूर रहेंगे तो देश का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। प्रधानाचार्या सविता ने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिक्षक मनजीत सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, कोमल, प्रीति, पिंकी, उषा, आशु, खुशी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed