{"_id":"6a52a656ef03a0564c071d0a","slug":"female-guest-teachers-took-charge-preparing-for-the-march-to-the-chief-ministers-residence-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-157645-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिला अतिथि अध्यापिकाओं ने संभाला मोर्चा, मुख्यमंत्री आवास मार्च की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिला अतिथि अध्यापिकाओं ने संभाला मोर्चा, मुख्यमंत्री आवास मार्च की तैयारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में रोष मार्च निकालते अतिथि अध्यापक। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर लघु सचिवालय में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 19वें दिन शनिवार को महिला अतिथि अध्यापिकाओं ने मोर्चा संभाल लिया। महिला अध्यापिकाएं धरना स्थल पर पहुंचीं और सरकार से हाईकोर्ट के आदेशों को लागू कर नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।
धरने की अध्यक्षता राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ की महिला विंग की राज्य प्रधान पूनम कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नियमितीकरण की मांग लंबित है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट अतिथि अध्यापकों के पक्ष में निर्णय दे चुके हैं। इसके बावजूद सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। धरने को संबोधित करते हुए पूनम कुमारी, रेखा रानी, सुशीला खरब और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव कृष्ण नैन ने कहा कि प्रदेश के सभी पात्र अतिथि अध्यापक वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीति की शर्तें पूरी करते हैं। सरकार को न्यायालय के फैसलों के अनुरूप उन्हें नियमित कर जून 2014 से सभी लाभ देने चाहिए।
आज मुख्यमंत्री आवास तक मार्च
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालकर नियमितीकरण की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हाईकोर्ट के फैसलों को लागू नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।