सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young woman was kidnapped at gunpoint for the second time in 15 days.

Kurukshetra News: 15 दिन में दूसरी बार बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
A young woman was kidnapped at gunpoint for the second time in 15 days.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद में शनिवार रात 2:30 बजे 19 वर्षीय युवती का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। 15 दिन पहले भी इसी युवती के रिश्तेदारों ने उसका अपहरण किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को तो सुरक्षित बरामद कर लिया था। परंतु मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। न ही पुलिस ने युवती के डेरे के आस-पास गश्त की। गिरफ्तारी न होने से परिवार को पहले से ही डर लग रहा था।
Trending Videos

युवती के भाई ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे मांगों, माजु, गंगु, सलामु और फरमान नामक पांच हथियारबंद बदमाश उनके डेरे में घुसे। तीन बदमाशों ने जबरदस्ती उसकी बहन को उठा लिया जबकि दो बदमाश घर में परिवार पर बंदूक तानकर डराते रहे और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने डेरे से थोड़ी दूरी पर अपने वाहन खड़े किए थे। अपहरण के बाद परिवार ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने तक बदमाश भाग चुके थे। अपने स्तर पर युवती की तलाश करने पर परिजनों को युवती की चुन्नी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप है कि करीब 15 दिन पहले भी यही बदमाश युवती को सब्जी लेने के लिए जाते समय जबरन गाड़ी में ले गए थे। युवती के साथ गए उसके भांजे ने घर आकर पूरी घटना बताई थी। पुलिस ने उस समय युवती को पंजाब के होशियारपुर से रेस्क्यू किया था लेकिन अपहरणकर्ता भाग गए थे। परिवार ने इस बार भी उन्हीं लोगों पर आरोप लगाया है। परिवार यहां करीब छह महीने से पशुपालन कर गुजारा कर रहा है।
पुलिस ने वारदात के बाद तुरंत उसी टीम का दोबारा गठन किया और उसी जगह भेजा लेकिन इस बार आरोपी वहां नहीं मिले। शाहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। दो टीमें गठित कर पंजाब भेजी हैं और युवती को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
पूर्वजों के कहे अनुसार जबरदस्ती करना चाहते हैं शादी
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई थी कि अपहरण करने वाले युवती के रिश्तेदार हैं और पूर्वजों की दी हुई जुबान के तहत युवती से जबरदस्ती शादी करना चाहते हैं। क्योंकि आरोपियों ने अपनी बेटी की शादी युवती के भाई के साथ कर रखी है। अब बदले में आरोपी युवती की जबरदस्ती शादी करना चाहते हैं।
युवती के रेस्क्यू के लिए टीमें की गठित : नीतीश अग्रवाल

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि युवती को रेस्क्यू करने के लिए टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। पहले भी टीम ने महज 48 घंटे में बरामद कर लिया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें प्रयास कर रही थीं लेकिन आरोपी घुमंतू जनजाति से हैं तो बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे थे। वहीं युवती के परिजन व आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed