सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admissions open for 825 seats at Indira Gandhi National College, Ladwa

Kurukshetra News: इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा में 825 सीटों के लिए दाखिले शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Admissions open for 825 seats at Indira Gandhi National College, Ladwa
कुरुक्षेत्र। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ अशोक कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

लाडवा। नए शैक्षणिक सत्र के लिए इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में कॉलेज प्रशासन की ओर से विभिन्न यूजी और पीजी कोर्साें की सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो चुकी हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। इस वर्ष बैचलर ऑफ आर्ट्स (एडेड) में सबसे ज्यादा 430 सीटें, बैचलर ऑफ कॉमर्स (एडेड) में 80 सीटें और बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में 60 सीटें रखी गई हैं।
इसके अलावा कॉलेज में साइंस स्ट्रीम में बीएससी लाइफ साइंसेज (एडेड) में 30 सीटें, बीएससी लाइफ साइंसेज सेल्फ फाइनेंस में 15 सीटें, बीएससी फिजिकल साइंस (एडेड) में 60 सीटें और बीएससी फिजिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस में 70 सीटों पर दाखिले होंगे। पीजी कोर्सों में बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस सेल्फ फाइनेंस में 40 सीटें और एमए पॉलिटिकल साइंस सेल्फ फाइनेंस में भी 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस प्रकार कॉलेज में कुल 825 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1975 से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहा यह कॉलेज क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल है। आवेदन के बाद 7 जून को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 17 जून को दूसरी सूची जारी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

---
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित : प्रो. अशोक

कॉलेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल प्रो. अशोक ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर खेल, सांस्कृतिक और कला से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed