सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navya first in speech and Ehsaas first in painting

Kurukshetra News: भाषण में नव्या और पेंटिंग में एहसास प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Navya first in speech and Ehsaas first in painting
कुरुक्षेत्र। मदन मोहन छाबड़ा को सम्मानित करते केयू के शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नंदा केंद्र में भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों की कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की नव्या ने प्रथम, प्रीसा ने द्वितीय व एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की वंशिका प्रथम, रवनीत कौर द्वितीय तथा जीएसएसएस की शबाती तृतीय रही।
Trending Videos

चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विज्डम वर्ल्ड स्कूल की एहसास प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल की आराध्या पाहूजा द्वितीय तथा आरूषि तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में अग्रसेन पब्लिक स्कूल की रजनीश ने प्रथम, नूपूर ने द्वितीय तथा एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि विजन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा ने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो. आर के देसवाल ने अनुशासन, परिश्रम और स्वावलंबन को सफलता की कुंजी बताया। अति विशिष्ट अतिथि सुशील सूद ने भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed