सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The education officer inspected

Kurukshetra News: शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The education officer inspected
बाबैन। ​​घिसरपड़ी की पाठशाला में निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
बाबैन। खंड शिक्षा अधिकारी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला घिसरपड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। बीईओ सतेंदर दहिया ने साफ-सफाई जांची। बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था और अनुशासनपूर्ण वातावरण के लिए प्रबंधन को सराहा। शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं व सीआरपी कार्यक्रम बारे शिक्षकों से चर्चा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत कर उत्साहवर्धन किया। अध्यापक राजवीर सिंह एवं सुनील कुमार ने विद्यालय की गतिविधियों और प्रगति रिपोर्ट साझा की। स्कूल प्रभारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को बेहतर कार्य का आश्वासन दिया। संवाद
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed