सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Awareness was created about cleanliness in the camp.

Kurukshetra News: शिविर में स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created about cleanliness in the camp.
इस्माईलाबाद। सरकारी कॉलेज चम्मू कलां में आयोजित शिविर में हिस्सा लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्वच्छ भारत-सुंदर भारत थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसके तहत महाविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी रजत कुमार ने कहा कि हमें स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति प्रेरित करना चाहिए। उनके मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर के समापन अवसर पर एनएसएस समिति की ओर से स्वयंसेवकों को जलपान कराया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अजय चौहान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

इस्माईलाबाद। सरकारी कॉलेज चम्मू कलां में आयोजित शिविर में हिस्सा लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

इस्माईलाबाद। सरकारी कॉलेज चम्मू कलां में आयोजित शिविर में हिस्सा लेते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed