सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cervical cancer risk is increasing rapidly in women

Kurukshetra News: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cervical cancer risk is increasing rapidly in women
कुरुक्षेत्र। शिक्षिकाओं और छात्राओं को संबोधित करती डॉ आशा शर्मा । स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों की ओर से मार्गदर्शन कार्यक्रम व अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
Trending Videos


इस दौरान डॉ. प्रदीप गोयल ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इससे बचाव के लिए सरकार की ओर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की लड़कियों के लिए यह टीकाकरण बेहद जरूरी है और इसके प्रति सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही डॉ. आशा शर्मा ने माताओं से अपील की कि वे अपनी बेटियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने इसके लाभ बताते हुए कहा कि संतुलित आहार, योग और प्राणायाम से भी स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है। वहीं डॉ. पूनम ने भी कहा कि इस टीके के कोई दुष्परिणाम नहीं हैं और यह भविष्य की पीढ़ी को सुरक्षित करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में जंक फूड, मसाले वाले भोजन आदि से अपने आप को दूर रखें और प्रतिदिन फल, सब्जी, घर का भोजन, योग, प्राणायाम करें तो हम इस बीमारी से अपने आप को बचा सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप गोयल, महिला विशेषज्ञ डॉ. पूनम गासो और मेडिकल महिला संगठन की प्रधान व मुख्य वक्ता डॉ. आशा शर्मा उपस्थित रहीं।

कुरुक्षेत्र। शिक्षिकाओं और छात्राओं को संबोधित करती डॉ आशा शर्मा । स्वयं

कुरुक्षेत्र। शिक्षिकाओं और छात्राओं को संबोधित करती डॉ आशा शर्मा । स्वयं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed