सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaitra Chaudas fair begins today with the inauguration of the Information Broadcasting Centre.

Kurukshetra News: सूचना प्रसारण केंद्र के उद्घाटन के साथ आज चैत्र चौदस मेले का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Chaudas fair begins today with the inauguration of the Information Broadcasting Centre.
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती तट पर चार दिवसीय चैत्र चौदस मेले का शुभारंभ सोमवार को किया जाएगा। इस चैत्र चौदस मेले के सूचना केंद्र का उद्घाटन एसडीएम अनिल कुमार दून करेंगे। एक दिन पहले रविवार को ही यहां श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है जिससे रौनक भी बढ़ने लगी है।
Trending Videos


मेला पूरे हर्षोल्लास व भव्यता के साथ उपमंडल पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर 16 से 19 मार्च 2026 तक मनाया जाएगा। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए बाल भवन में सूचना प्रसारण केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि मेले में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मेले में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार पूनम सोलंकी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्था की जा चुकी है। सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष फोकस के साथ कार्य किया गया है। इस मेले से पहले और मेले के बाद भी सफाई व्यवस्था को इसी प्रकार जारी रखा जाएगा ताकि शहर में गंदगी न फैले।

पिहोवा। सरस्वती तीर्थ। संवाद

पिहोवा। सरस्वती तीर्थ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed