पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cheque for five lakh rupees handed over to Balbinder of Prahladpur.

Kurukshetra News: प्रहलादपुर के बलबिंद्र को सौंपा पांच लाख का चेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cheque for five lakh rupees handed over to Balbinder of Prahladpur.
लाडवा। गांव प्रहलादपुर निवासी बलविंद्र को सहायता रा​शि चैक देती राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्
लाडवा। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने बुधवार को गांव प्रहलादपुर निवासी बलबिंद्र को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा है। 21 जून को बलविंद्र की पत्नी पिंकी की चारा मशीन में चुनरी फंस जाने से हुए हादसे में मौत हो गई थी। उन्हें यह राशि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों व मजदूरों की खेती का कार्य करते समय दुर्घटना की स्थिति में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस योजना में संशोधन करते हुए आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 75 वर्ष कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों व मजदूरों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इस मौके पर जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी कुरुक्षेत्र राजीव सोलंकी, मार्किट कमेटी बाबैन सचिव गुरमीत सिंह सैनी, मार्किट कमेटी बाबैन चेयरमैन जसविंद्र सैनी सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed