पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Supervisors deployed at 38 centers for the ADA exam; bus services to start at 7 AM.

Kurukshetra News: एडीए परीक्षा के लिए 38 केंद्रों पर सुपरवाइजर तैनात, सुबह 7 बजे से शुरु होगी बस सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Supervisors deployed at 38 centers for the ADA exam; bus services to start at 7 AM.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा लोक सेवा आयोग की सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) परीक्षा पांच जुलाई को होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर 10,620 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष और नकल रहित होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सेंटर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी। परीक्षार्थियों के लिए पांच जुलाई को सुबह सात बजे से विशेष बस सेवाएं चलेंगी। ठहरने के लिए धर्मशालाएं, पेयजल और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। बिजली तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed