Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: Congress's sole aim is to create hurdles in every good initiative – Pawar; State Panchayat Minister launches the 'Viksit Bharat Rozgar evam Aajivika Mission'.
{"_id":"6a4611cdc904bf8b2c05c8d0","slug":"video-kurukshetra-congresss-sole-aim-is-to-create-hurdles-in-every-good-initiative-pawar-state-panchayat-minister-launches-the-viksit-bharat-rozgar-evam-aajivika-mission-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र:- हर अच्छे कार्य में अड़चन लाना ही कांग्रेस का मकसद -- पवार प्रदेश के पंचायत मंत्री ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन की शुरुआत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र:- हर अच्छे कार्य में अड़चन लाना ही कांग्रेस का मकसद -- पवार प्रदेश के पंचायत मंत्री ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन की शुरुआत की
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
कांग्रेस का मकसद ही हर अच्छे कार्य में अड़चन लाना है। कांग्रेस में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन काफी विरोध किया तो वहीं महिला बल का भी विरोध किया लेकिन देश की जनता सब कुछ समझती है और कांग्रेस को इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है। यह कहना है प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण पवार का।
वे आज श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश स्तरीय मिशन की शुरुआत की तो वही कहा कि इस योजना से मिशन को नई दिशा मिलेगी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना में संशोधन करते हैं 100 दिन की बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी है तो वही श्रमिकों को उनकी मेहनत का पैसा भी सीधे खाते में मिलेगा। काम मांगे जाने पर 15 दिन में उपलब्ध करवाना होगा और अगर 15 दिन में काम उपलब्ध नहीं करवाया गया तो श्रमिक के खाते में सरकार की ओर से राशि जारी की जाएगी। इस योजना में 318 तरह के कार्य किया जा सकेंगे तो वही श्रमिकों को 60 दिन का अवकाश दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। पंचायत मंत्री ने मनरेगा योजना में अच्छे कार्य करने वाले कुछ अधिकारियों श्रमिकों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में तिरुपति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर क्या कार्यक्रम भी लाइव दिखाया गया तो वही प्रदेश भर से श्रमिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचायत मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक उपलब्धियां भी गिनवाई और कहां की वर्ष 2047 में देश को विकसित बनाना है जिसके लिए गांव का विकसित होना बेहद जरूरी है और यह योजना इस दिशा में बड़ी पहल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।