पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IIHS's first merit list released; document verification to take place today; fees can be paid until July 4.

Kurukshetra News: आईआईएचएस की पहली मेरिट सूची जारी, आज होगा दस्तावेजों का सत्यापन, चार जुलाई तक भर सकेंगे फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
IIHS's first merit list released; document verification to take place today; fees can be paid until July 4.
कुरुक्षेत्र। आईआईएचएस विभाग।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) ने विभिन्न स्नातक, ऑनर्स, इंटीग्रेटेड और एईडीपी पाठ्यक्रमों की समेकित मेरिट सूची जारी कर दी है। विभिन्न कोर्सों की पहली फिजिकल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया आज कम्युनिटी सेंटर में होगी जिसके बाद चार जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। इस साल आईआईएचएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कुल 9703 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें बीए के लिए सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


आईआईएचएस में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) के लिए 1777 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा बीसीए (एआई) के लिए 803, बीसीए के लिए 794, बीकॉम के लिए 757 तथा बीएससी लाइफ साइंस के लिए 688 आवेदन आए हैं। विज्ञान वर्ग में बीएससी फिजिकल साइंस के लिए 507, कंप्यूटर साइंस ऑनर्स के लिए 408, जूलॉजी ऑनर्स के लिए 350 और केमिस्ट्री ऑनर्स के लिए 309 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि कला संकाय में अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 327, मनोविज्ञान ऑनर्स के लिए 249, इतिहास ऑनर्स के लिए 245, अर्थशास्त्र ऑनर्स के लिए 186 तथा हिंदी ऑनर्स के लिए 150 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट के लिए 259 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन




आज इन पाठ्यक्रमों की होगी फिजिकल काउंसलिंग

आईआईएचएस में दो जुलाई को सुबह 8:30 बजे से बीएससी के विभिन्न ऑनर्स और सिंगल मेजर पाठ्यक्रमों की प्रथम फिजिकल काउंसलिंग होगी। इनमें बीएससी बॉटनी, बायो-केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स, मैथेमेटिक्स और कंप्यूटर साइंस शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कम्युनिटी सेंटर में उपस्थित होना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 4 जुलाई तक फीस जमा कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed