{"_id":"69cc30b71f89c43d5705effe","slug":"controversy-erupts-over-installation-of-a-government-tubewell-in-mangal-nagar-residents-prevent-workers-from-lifting-the-material-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-152466-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मंगल नगर में सरकारी ट्यूबवेल लगाने पर विवाद, लोगों ने कर्मियों को सामान उठाने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मंगल नगर में सरकारी ट्यूबवेल लगाने पर विवाद, लोगों ने कर्मियों को सामान उठाने से रोका
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सबमर्सिबल ट्यूबवेल लगाने के लिए खड़ी की मशीन व पहुंचे कर्मचारी । संवाद ।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंगल नगर में मंगलवार को सरकारी सबमर्सिबल ट्यूबवेल लगाने पर कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों के बीच विवाद हो गया। पानी की कमी से परेशान लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और कर्मचारियों को सामान उठाकर ले जाने से रोक दिया।
वार्ड नंबर 27 में लगने वाले सरकारी पंप का सामान कुछ दिन पहले कॉलोनी में पहुंचा था लेकिन मंगलवार को कर्मचारी उस सामान को वापस उठाने के लिए पहुंचे तो लोगों ने विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें आदेश है कि इसे यहां से हटाकर अब यह ट्यूबवेल पुराने शांतिनगर में लगाया जाएगा जिसके बाद माहौल गरमा गया।
विरोध बढ़ता देख मौके पर वार्ड 29 के रामराज कौशिक और दिलावर सैनी पहुंचे। कॉलोनीवासियों ने उनके सामने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि यहां पानी शांतिनगर से आता है, जो काफी देर मोटर चलाने के बाद ही मिलता है। इससे बिजली का बिल भी अधिक आता है। अनुराधा, शमशेर और इंद्रजीत पाहवा ने बताया कि उन्होंने काफी प्रयासों के बाद मांग पत्र देकर इस ट्यूबवेल को मंजूर करवाया था लेकिन अब सामान आने के बाद इसे कहीं और ले जाना गलत है।
सबमर्सिबल यहीं लगेगा, कोई बदलाव नहीं : पार्षद
रामराज और दिलावर सैनी ने कहा कि कॉलोनीवासियों की मांग उचित है। इसके लिए मौके पर लोगों के सामने ही पूर्व मंत्री सुभाष सुधा से बात की गई है। उन्होंने आदेश दिया कि ट्यूबवेल यहीं लगाया जाएगा। पार्षद ने बताया कि कॉलोनी की बिमला देवी ने अपने घर के सामने पंप लगाने के लिए जगह भी दे दी है, जहां जल्द काम शुरू किया जाएगा।
जरूरत पड़ी तो सीएम हाउस पर देंगे धरना : अनुराधा
स्थानीय निवासी अनुराधा और शमशेर ने कहा कि यदि यहां सबमर्सिबल नहीं लगाया गया तो वे सीएम हाउस पर धरना देंगे। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी ऊंचाई पर स्थित है, ऐसे में यहां पंप लगने से आसपास के लोगों को भी पानी की सुविधा मिल सकेगी।
Trending Videos