{"_id":"6a0437688ea13e2c4c05994a","slug":"hand-grenade-was-found-inside-a-skoda-car-near-the-shahabad-sugar-mill-in-kurukshetra-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: शाहाबाद शुगर मिल के पास सकोडा कार में मिला हेंड ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ता व STF टीमें मौके पर पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: शाहाबाद शुगर मिल के पास सकोडा कार में मिला हेंड ग्रेनेड, बम निरोधक दस्ता व STF टीमें मौके पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 13 May 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
अभी आरोपी सूर्य प्रताप से पूछताछ की जा रही है कि यह कहां से लेकर आया और इरादा क्या था। पुलिस फिलहाल इस संबंध में चुप्पी साधे हुए हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहाबाद में शुगर मिल के पास सकोडा कार में हेंड ग्रेनेड मिला है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसटीएफ व बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है, जो हेंड ग्रेनेड को निष्क्रय करेगा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले तंगौर के रहने वाले सूर्यप्रताप को एसटीएफ ने पकड़ा था। उससे पिस्तौल बरामद हुई थी। रिमांड के दौरान उसने बताया कि उसके पास हेंड ग्रेनेड भी है जो उसने अपने शाहाबाद-लाडवा रोड स्थित मोटर यार्ड में खड़ी सकोडा कार में रखा हुआ है।
Trending Videos
यह खुलासा होते ही एसटीएफ आनन-फानन में मौके पर पहुंची तो हेंड ग्रेनेड को बरामद किया। तत्काल ही बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया, जिसके बाद उसे निष्क्रय करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं. अभी आरोपी सूर्य प्रताप से पूछताछ की जा रही है कि यह कहां से लेकर आया और इरादा क्या था। पुलिस फिलहाल इस संबंध में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन