फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly woman dies after falling off a bike and losing consciousness.

Kurukshetra News: बाइक से गिरकर बेहोश हुई बुजुर्ग महिला की माैत

Tue, 28 Jul 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after falling off a bike and losing consciousness.
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार एक महिला गिरकर बेहोश हो गई, जिसे ले जाने के लिए बेटा मदद को लेकर घर पहुंचा तो पीछे पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचा दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद निवासी शौकीन में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मां जानो को बुलेट बाइक पर लेकर अपने रिश्तेदारी हवाना गांव में जा रहा था। गांव खानपुर जतन के पास अचानक उसकी बाइक के आगे कोई गोवंश आ गया।
विज्ञापन

उससे बचने का प्रयास किया तो मां बाइक से गिर गई। उसने गिर कर बेहोश हुई मां को बाइक पर बैठने का प्रयास किया पर नहीं बैठा सका। इस पर वह मां को हाईवे किनारे छोड़कर मदद के लिए अपने घर पहुंच गया। वह अपने दोस्त को लेकर मौके पर पहुंचा तो वहां मां नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसे पता चला किकिसी ने अनजान महिला समझकर पुलिस को सूचना दे दी थी और पुलिस ने उनकी मां को अस्पताल पहुंचा दिया।
वह अस्पताल पहुंचा जहां उसे पता चला कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शो उन्हें सौंप दिया। वहीं थाना प्रभारी जगदीश टामक का कहना है कि इस घटना में सामान्य कार्रवाई ही की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed