{"_id":"69b71177956963faa703635f","slug":"five-year-old-drowns-in-brick-kiln-pit-dies-on-the-spot-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-151633-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ईंट भट्टे की होद में डूबा पांच वर्षीय मासूम, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ईंट भट्टे की होद में डूबा पांच वर्षीय मासूम, मौके पर ही मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मथाना क्षेत्र स्थित जीएम ईंट भट्टे पर काम कर रहे दंपती के पांच वर्षीय मासूम बेटे की होद में डूबने से मौत हो गई। बच्चा ईंट थाप रहे माता-पिता के पास खेल रहा था और अचानक पांव फिसलने से गहरी होद में जा गिरा।
परिजनों और अन्य मजदूरों ने मौके पर बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को भेज दिया।
परिवार ने कहा कि बच्चा हमेशा माता-पिता के साथ भट्ठे पर आता था और आसपास खेलता रहता था। होद के आसपास कोई सुरक्षा घेरा या बैरिकेडिंग नहीं थी।
पुलिस के अनुसार राजकुमार के माता-पिता जीएम ईंट भट्टे पर ईंट थापने (बनाने) का काम करते हैं। रविवार सुबह बच्चा भट्ठे के पास बनी होद के किनारे खेल रहा था। अचानक उसका पांव फिसला और वह होद में गिर गया। होद में पानी गहरा होने के कारण बच्चा तुरंत डूब गया।
Trending Videos