सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government should compensate for losses caused by unseasonal rains and provide bonus on MSP: Hooda

बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा व एमएसपी पर बोनस दे सरकार : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Government should compensate for losses caused by unseasonal rains and provide bonus on MSP: Hooda
विज्ञापन
पिपली। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को फसलों में भारी नुकसान हुआ है। कुरुक्षेत्र समेत पूरे हरियाणा में यही स्थिति है। इसलिए सरकार को तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। साथ ही इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार को एमएसपी पर बोनस कांग्रेस सरकार की तर्ज पर देना चाहिए। यह मांग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने की।
Trending Videos

वे शुक्रवार को यहां अनाजमंडी में पहुंचे थे, जहां उन्होंने किसानों, मजदूरों व आढ़तियों से चर्चा की। उन्होंने ढेरी पर जाकर गेहूं की नमी भी जांची तो मौके पर जांच भी कराई। वहीं इस दौरान मजदूरों ने इलेट्रिक कांटे से आ रही परेशानी से अवगत कराया तो वहीं किसानों ने कहा कि जो फसल बिक चुकी है, उसका भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। किसानों ने बताया कि सुचारू रूप से खरीद नहीं होने और नई-नई शर्तों के चलते उन्हें भारी परेशानी हो रही है। क्योंकि सरकार गेहूं और सरसों की खरीद करने की बजाय किसानों पर एक के बाद एक अजीबो-गरीब शर्तें थोप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कईं संबंधित अधिकारियों को कॉल भी की तो वहीं किसानों, आढ़तियों व मजदूरों की समस्या से अवगत भी कराया। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि जो भी समस्या होगा जल्द दूर कर दी जाएगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि आज हर वर्ग के लोग बेहाल है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है तो किसान खेती से पीछे हटता जा रहा है। कानून व्यवस्था भी बदतर है। इस दौरान विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक मेवा सिंह, विधायक मंदीप चट्ठा, विधायक राम करण काला, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, राजीव गोयल आदि मौजूद रहे।


बॉक्स
सरकार ने थोप दी अनगिनत शर्तें
हुड्डा ने बताया कि उन्होंने सांपला से मंडियों के दौरे की शुरुआत की और उसके बाद नारायणगढ़, साढ़ोरा ,बराड़ा अंबाला मंडी में गए। हर जगह यही शिकायत सुनने को मिली कि बीजेपी द्वारा पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की शर्त थोपी गई और फिर गेट पास, उसके बाद बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी अनगिनत शर्तें थोप दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed