{"_id":"6a60107005058cc15d0427dc","slug":"gurukul-dominates-block-games-emerges-champion-in-all-three-handball-categories-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-158132-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्लॉक खेलों में गुरुकुल का दबदबा, हैंडबॉल के तीनों वर्गों का बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्लॉक खेलों में गुरुकुल का दबदबा, हैंडबॉल के तीनों वर्गों का बना चैंपियन
Wed, 22 Jul 2026 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में आयोजित स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में हैंडबॉल से गोल करता खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में हैंडबॉल और बैडमिंटन के मुकाबलों के परिणाम घोषित कर दिए गए। हैंडबॉल में गुरुकुल का दबदबा देखने को मिला, जहां टीम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों बालक वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बैडमिंटन में विजडम वर्ल्ड स्कूल ने दो आयु वर्गों के खिताब अपने नाम किए।
हैंडबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में गुरुकुल विजेता और विजडम वर्ल्ड स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में भी गुरुकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दोनों वर्गों में डीएवी सेक्टर-3 की टीम दूसरे स्थान पर रही।
बैडमिंटन के अंडर-14 बालक वर्ग में विजडम वर्ल्ड स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में भी विजडम वर्ल्ड स्कूल ने खिताब जीता और डीएवी सेक्टर-3 दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में गुरुकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि विजडम वर्ल्ड स्कूल उपविजेता बना। ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमें अब अगले चरण की प्रतियोगिताओं में अपनी चुनौती पेश करेंगी। संवाद