{"_id":"6a6010540e356c66800a7457","slug":"rain-until-morning-followed-by-intense-sunshine-throughout-the-day-caused-the-heat-to-rise-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-158149-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सुबह तक बारिश फिर दिन भर निकली तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सुबह तक बारिश फिर दिन भर निकली तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी
Wed, 22 Jul 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह बारिश के बाद बना खुशनुमा मौसम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जिले में सोमवार के बाद मंगलवार को मौसम में बदलाव होता रहा। सुबह आठ बजे बाद बारिश थम गई और मौसम कुछ समय के लिए सुहावना बना रहा। दोपहर होते-होते तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने फिर लोगों को परेशान किया। बारिश के बाद निकली धूप के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।
जहां सोमवार को लाडवा, बाबैन व शाहाबाद क्षेत्र में बारिश हुई वहीं मंगलवार रात को भी रूक-रूक कर इन क्षेत्रों के साथ अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होती रही। इस्माईलाबाद को छोड़कर जिला भर में बारिश हुई। सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह तक सबसे अधिक 45 मिमी बारिश शाहाबाद में दर्ज की गई, जबकि पिहोवा में सबसे कम केवल दो मिमी वर्षा हुई। इस्माईलाबाद क्षेत्र पूरी तरह सूखा रहा तो थानेसर में भी महज 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि बाबैन में 24 एमएम बारिश हुई।
वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दिया। पहाड़ों से पानी आने के कारण मारकंडा नदी में एक हजार क्यूसेक से अधिक पानी शाहाबाद तक पहुंच गया है। प्रशासन नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए रहा। मानसून सीजन में मंगलवार को दूसरा मौका था जब मारकंडा में पानी पहुंचा। इससे पहले नौ व 10 जुलाई को हुई बारिश के चलते पानी पहुंचा था, जो 14 हजार क्यूसिक तक दर्ज किया गया था। उधर कृषि विशेषज्ञ डॉ कर्मचंद का कहना है कि अभी कईं दिन तक मौसम बारिश का ही रहने की संभावना है।