सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Hindu society should unite and work for the strength of the nation and society: Rajiv

हिंदू समाज संगठित होकर राष्ट्र और समाज की मजबूती के लिए करें कार्य : राजीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Hindu society should unite and work for the strength of the nation and society: Rajiv
बाबैन। गांव टाटका में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कार्यक्रम का शुभारंभ करते  सह जिला कार्यवाह राजी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बाबैन। बरगट मंडल के अंतर्गत गांव टाटका स्थित शिव मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिले के सह जिला कार्यवाह राजीव कुमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर राष्ट्र और समाज की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा, संस्कार और संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
Trending Videos


सम्मेलन के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने भी समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन जैसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दुनीचंद टाटका, सरपंच रामकरण बरगट जाटान, सरपंच सुख श्याम, बलवंत बरगट, सुरेश जलालुद्दीन माजरा, हरकेश, अंकित, विकास, अनिल टाटकी, मांगेराम सहित अनेक व्यक्ति मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed