फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IIHS BCA (AI) cut-off reaches 96.80 per cent

Kurukshetra News: आईआईएचएस में बीसीए (एआई) की कटऑफ 96.80 फीसदी पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
IIHS BCA (AI) cut-off reaches 96.80 per cent
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) ने बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और बीसीए जनरल पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम कटऑफ सूची जारी कर दी है। बीसीए (एआई) में ऑल इंडिया ओपन श्रेणी की कटऑफ 96.80 प्रतिशत रही। बीसीए जनरल में ऑल इंडिया ओपन श्रेणी के लिए 95.80 प्रतिशत अंक पर दाखिला तय हुआ है। आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम कटऑफ जारी हो चुकी है। डॉ. प्रदीप मलिक ने बीसीए जनरल की विभिन्न श्रेणियों की कटऑफ घोषित होने की जानकारी दी। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए भी कटऑफ तय की गई है।
विज्ञापन


बीसीए (एआई) में ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 96.40 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग के लिए यह 92.80 प्रतिशत और हरियाणा ईडब्ल्यूएस के लिए 89.40 प्रतिशत निर्धारित की गई। बीसीए जनरल में ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 98 प्रतिशत रही। हरियाणा सामान्य वर्ग की कटऑफ 89.60 प्रतिशत और हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 88.40 प्रतिशत तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed