{"_id":"6a31b62e953677e394094798","slug":"ku-extends-admission-deadline-for-pg-courses-online-applications-open-until-the-18th-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-156461-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू ने बढ़ाई पीजी पाठ्यक्रमों की दाखिला तिथि, 18 तक ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू ने बढ़ाई पीजी पाठ्यक्रमों की दाखिला तिथि, 18 तक ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। कोऑर्डिनेटर यूनिवर्सिटी एडमिशन सेल द्वारा जारी नोटिस के अनुसार एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एलएलबी, एमसीए, एमफार्मेसी सहित प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी अब 18 जून तक बिना लेट फीस के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यूनिवर्सिटी एडमिशन सेल के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 18 जून किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया, उनके लिए महत्वपूर्ण अवसर है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा, साक्षात्कार तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित पूर्व घोषित कार्यक्रमों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
एमए, एमएससी, एमकॉम, एमलिब, एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए (एसएफएस), बीएड स्पेशल एजुकेशन (वीआई), एमएड स्पेशल एजुकेशन (वीआई), एमपीएड, एलएलबी (प्रोफेशनल), एमएफए, एलएलएम, एलएलएम (एसएफएस), एम फार्मेसी तथा एमसीए जैसे लोकप्रिय पाठ्यक्रम शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया शुल्क सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1200 रुपये तथा हरियाणा के एससी, बीसी एवं दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थी एक से अधिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करता है तो प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर है।