सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth get job opportunities at the state-level job fair.

Kurukshetra News: प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं को मिले नौकरी के अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Youth get job opportunities at the state-level job fair.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 19 देशों और लगभग 50 स्वदेशी कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद मौके पर ही युवाओं को नौकरी के प्रस्ताव पत्र दिए गए। मेले का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर और जयभगवान शर्मा डीडी ने किया।

मेले में ऑस्ट्रेलिया, यूएई, जर्मनी, कनाडा, दुबई, सऊदी अरब सहित 19 देशों की कंपनियां शामिल थीं। गोदरेज, महिंद्रा, सरस्वती शुगर मिल जैसी लगभग 50 भारतीय कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश के 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से प्रदेश में बिना खर्ची और बिना पर्ची के रोजगार देने की मुहिम चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सरकार ने युवाओं के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरोजगार को बढ़ावा
सुभाष सुधा ने बताया कि युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर युवाओं ने अपने स्वरोजगार खड़े किए हैं। इन स्वरोजगारों ने दूसरों को भी नौकरियां प्रदान की हैं। यह मुहिम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed