{"_id":"6a31b6bf8cd89f2d450f7126","slug":"youth-arrested-for-attempted-murder-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156457-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना सदर पिहोवा की टीम ने बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया है। कराहा साहिब के कुबेर सिंह ने 13 जून को गौरव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। कुबेर की गांव बोधनी में बाल काटने की दुकान है। 12 जून की शाम गौरव उसे अपनी बाइक पर गांव ले जाने आया। जुलमत रोड पर जोहड़ के पास दो युवकों ने रास्ता रोका। गौरव ने उन युवकों के साथ मिलकर कुबेर पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में कुबेर की पीठ, सिर, गर्दन और हाथों पर गहरी चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राहगीरों ने कुबेर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सोमवार को गौरव को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया। संवाद
नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल ने ऑपरेशन मैदान-2 के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर 31.67 ग्राम चिट्टा आपूर्ति करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी करनाल जिला के सीधपुर गांव निवासी अंकित कैनवाल उर्फ कित्तू है। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि 13 जून को सेल टीम ने सरदीप सिंह उर्फ बब्बू को गांव समाना से पकड़ा था। आरोपी की कार की तलाशी लेने पर 31.67 ग्राम चिट्टा, शराब और नकदी बरामद हुई थी। सरदीप सिंह के खिलाफ थाना सदर थानेसर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आगे की कार्रवाई हुई। टीम ने नशीला पदार्थ आपूर्ति करने वाले अंकित कैनवाल उर्फ कित्तू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।