{"_id":"6a31b6df6b7c7793140c5c3c","slug":"voter-list-to-be-prepared-afresh-and-error-free-during-special-intensive-revision-sdm-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156454-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष गहन पुनरीक्षण में नई और त्रुटिरहित तैयार होगी मतदाता सूची : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष गहन पुनरीक्षण में नई और त्रुटिरहित तैयार होगी मतदाता सूची : एसडीएम
विज्ञापन
शाहाबाद। अभियान के तहत गांव अधोनी बूथ नंबर 188 का निरीक्षण करते एसडीएम शंभू राठी। विभाग
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। पहले दो दिन में ही जिले की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में 810 बीएलओ ने करीब 90 हजार फार्म सत्यापन के लिए मतदाताओं को सौंपे, जिन्हें भरने के बाद बीएलओ द्वारा एकत्रित किया जाएगा। इनके आधार पर ही नई मतदाता सूची तैयार होगी। लेकिन इसके लिए वर्ष 2002 के बाद उन शादीशुदा हुई महिलाओं को जरूर परेशानी झेलनी पड़ेगी, जिनका नाम मतदाता सूची में माता-पिता के आधार पर ही दर्ज किया जाना है।
एआईआर के इस अभियान के तहत जिले के सात लाख 83 हजार मतदाताओं का सत्यापन होना है। एक सप्ताह तक सभी बीएलओ की ओर से सत्यापन फार्म बांटे जाएंगे तो अगले ही सप्ताह उन्हें वापस जमा करने का काम किया जाएगा। 14 जुलाई तक पूरा काम किया जाना है, जिस दौरान तक बीएलओ को तीन बार मतदाताओं के पास दस्तक देनी होगी।
नई मतदाता सूची ने अब वर्ष 2002 के बाद के नए मतदाताओं के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। विशेष तौर पर उन महिलाओं के लिए, जो इस वर्ष के बाद शादी होने उपरांत ससुराल पहुंची है। मतदाता होने का सत्यापन अब उनके माता-पिता के ब्यौरे के साथ ही संभव हो सकेगा। ऐसे में ये महिलाएं अब अपने मायके में माता-पिता के मतदाता होने का ब्योरा जुटाने में लगी है। इसके लिए वहां के बीएलओ से भी संपर्क साधा जाने लगा है।
विज्ञापन
दूसरे दिन सुपरवाइजरों को थमाए गए रजिस्टर
प्रशासन की ओर से भले ही कई दिनों तक बीएलओ व सुपरवाइजरों को एसआईआर के लिए प्रशिक्षण दिया गया तो उन्हें किट भी प्रदान की गई। अब मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ ही उनका कुछ संक्षिप्त ब्योरा रजिस्टर में भी दर्ज करना होगा। एसआईआर के दूसरे दिन प्रशासन की ओर से सुपरवाइजरों को इसके लिए रजिस्टर उपलब्ध कराए गए जबकि पहले दिन का ब्योरा दर्ज करने के लिए बीएलओ भी मुश्किलें झेलते रहे।
नई और त्रुटिरहित मतदाता सूची की जाएगी तैयार
14 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा, इसके तहत एक जुलाई की पात्रता तिथि के आधार पर नई और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जानी है। फार्म भरने की प्रक्रिया को अत्यंत व्यवस्थित रखना होगा और प्रतिदिन वितरित होने वाले फार्म की शाम के समय नियमित ट्रैकिंग सुनिश्चित करनी होगी।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
एसडीएम शंभू राठी ने मंगलवार को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ नंबर 188 गांव अधोनी व 185 बीबीपुर सहिदान का निरीक्षण किया। इस दौरान नागरिकों से बातचीत की और बीएलओ से उनके कार्य के बारे में बातचीत की। कार्य को पूरी पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।